मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती हेमलता शर्मा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती ममता जी के माध्यम से सेवा देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कुछ दिन जनपद सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष के रूप में और कुछ समय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के रूप में सेवा देने के उपरांत, हमारी कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए महोदय के निर्देश पर झारखंड की बागडोर संभालने का शुभ अवसर मिला, और प्रदेश झारखंड की बागडोर संभालने के बाद आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास जारी रहा।
आदरणीय श्रीमती हेमलता शर्मा जी एवं श्रीमती ममता जी के तत्वावधान में हमें समाज की बुराइयों को हटाने में, गरीबों की मदद करने में, अनाथ बच्चों को सहारा देने में, महिलाओं की सुरक्षा में एवं गौ माता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
आप दोनों के मार्गदर्शन में जो हमें सीख मिलती है, समाज में हम किसी भी समस्या का समाधान कर पाते हैं, और किसी भी उच्च अधिकारी से बात करने में जो सामर्थ्य हासिल होता है, इसके लिए हम अपने संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती ममता जी का आभार व्यक्त करते हैं। 🙏
अमित त्रिपाठी
प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड (जोहार)