• पंजीयन क्र. 12/IV/446
  • यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः

श्री जीतेन्द्र शर्मा

ट्रस्ट का नेतृत्व करने वाले लोग

  1. होम
  2. हमारी टीम
  3. श्री जीतेन्द्र शर्मा
श्री जीतेन्द्र शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश

श्री जीतेन्द्र शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश · प्रदेश नेतृत्व

संदेश

मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट एक ऐसी संस्था है जो हर किसी को अधिकार दिलाने का काम करती है और सबकी न्याय की लड़ाई लड़ती है — चाहे मानव हो या नारी शक्ति। इसमें किसी चीज़ का भेदभाव नहीं होता, न कोई जात-पात का भेदभाव होता है; सबको एक समान, बराबर समझा जाता है। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता दीदी के नेतृत्व में एक अच्छा कार्य हो रहा है — हर गरीब की सुनवाई भी होती है और हर समस्या का समाधान भी होता है। हमारा ट्रस्ट हर राज्य, हर जिले और संभाग में काम कर रहा है।

मेरा मानना यही है कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में लोग हमसे जुड़ें और अपने अधिकारों को पहचानें। मैं सभी से यही अपील करूँगा कि हर जिले और हर राज्य से लोग अधिक से अधिक जुड़ें, अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान पाएँ और अपने अधिकारों को पहचानें। कहीं भ्रूण हत्या, कहीं गौ हत्या, कहीं महिलाओं पर अत्याचार, कहीं मिलावटखोरी — ऐसे लगभग 80 विषयों पर मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट कार्य कर रहा है। इसलिए सभी बहन-भाइयों से कहूँगा कि इसे अधिक से अधिक फ़ॉलो करें और ट्रस्ट से जुड़ने का काम करें।

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा दीदी के नेतृत्व में हमारे ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और पुरुषों के कई मामलों का एसपी, कलेक्टर, थाने और कोर्ट-कचहरी के स्तर पर समाधान कराया गया है। जब आपकी कोई न सुने, तो हमें एक बार अवश्य चुनें।

जीतेन्द्र शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश
मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट

सभी पदाधिकारी