मेरा नाम ममता झिगावन है। मैं हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हूँ। मुझे इस संगठन से जुड़े हुए दो वर्ष हो चुके हैं। इस दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने और समाज सेवा करने का अवसर मिला है। हेमलता शर्मा जी एवं ममता जी के मार्गदर्शन में कार्य करना मेरे लिए बहुत ही अच्छा और प्रेरणादायक अनुभव रहा है।
हम सभी मिलकर समाज के हित में कार्य करते हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का प्रयास करते हैं। मेरी इच्छा है कि मैं आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भावना के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देती रहूँ।
जय हिंद!
ममता झिगावन
जिला उपाध्यक्ष, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट