• पंजीयन क्र. 12/IV/446
  • यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः

श्री सत्यवीर सिंह यादव

ट्रस्ट का नेतृत्व करने वाले लोग

  1. होम
  2. हमारी टीम
  3. श्री सत्यवीर सिंह यादव
श्री सत्यवीर सिंह यादव

राष्ट्रीय सचिव

श्री सत्यवीर सिंह यादव

राष्ट्रीय सचिव · राष्ट्रीय नेतृत्व

संदेश

मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट से जुड़कर मुझे बहुत खुशी और अच्छा अनुभव मिला है। मेरा मानना है कि इंसान की असली पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके सेवा-भाव और दूसरों के काम आने से होती है। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं जरूरतमंद लोगों की मदद करूँ, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए काम करूँ और समाज में जागरूकता फैलाने में अपना योगदान दूँ।

मैं हेमलता शर्मा जी का दिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझे इस मंच से जुड़ने और समाज सेवा करने का अवसर दिया। ममता जी का भी बहुत-बहुत आभार, जो समय-समय पर मुझे मार्गदर्शन देती रहती हैं और आगे बढ़कर काम करने की प्रेरणा देती हैं।

नीमराना के कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बहुत से नए लोगों से मिलने, उनसे सीखने और अपनी जान-पहचान बढ़ाने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम से मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

मैं कोई बहुत बड़ा ज्ञानी नहीं हूँ, लेकिन मेरे मन में समाज के लिए कुछ अच्छा करने की सच्ची भावना है। मेरा विश्वास है कि सेवा करने के लिए बड़ी डिग्री नहीं, बल्कि बड़ा दिल और नेक इरादा चाहिए। मैं पूरी ईमानदारी से संगठन के साथ जुड़कर मानवता की सेवा करता रहूँगा।

आप सभी का सहयोग और मार्गदर्शन इसी तरह मिलता रहे, यही मेरी कामना है।

सत्यवीर सिंह यादव
राष्ट्रीय सचिव
मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट

सभी पदाधिकारी