मेरा अनुभव एवं संगठन के प्रति संकल्प
मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट से जुड़कर मुझे समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य करने का एक सशक्त मंच मिला है। संगठन के प्रति मेरा अनुभव अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा है। मैं सदैव सक्रियता, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहूँगी।
मेरा लक्ष्य झारखंड प्रदेश में संगठन को एक नई पहचान दिलाना, अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ना और संगठन को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। मुझे विश्वास है कि अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और पूरी टीम के सहयोग से हम भविष्य में अनेक उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।
शांति प्रजापति
प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड
मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट